नई दिल्ली, दिसम्बर 15 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। क्राइम ब्रांच ने साइबर ठगी की रकम मुखौटा कंपनियों में खपाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सरगना समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। लोगों से ठगी करने के बाद आरोपी रकम को मुखौटा कंपनियों के नाम पर खोले गए बैंक खातों में डालते थे। फिर यह रकम निकालकर हवाला के जरिये गिरोह के सदस्यों तक पहुंचा देते थे। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एनडीपीएस मामले के आरोपी को भी दबोचा है। इस गिरोह के संबंध सीमापार से होने का भी संदेह है। क्राइम ब्रांच के मुताबिक, एक 61 वर्षीय बुजुर्ग ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ऑनलाइन निवेश के नाम पर उनके साथ 33,10,000 की धोखाधड़ी हुई है। क्राइम ब्रांच ने जांच के दौरान मनी ट्रेल का ब्योरा निकाला, तो पता चला कि धोखाधड़ी की रकम अलग-अलग बैंक खातों में भेजी गई है। ये खाते फर्जी कंप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.