शामली, जून 22 -- शामली। झूठ बोल एवं धोखे में रखकर दूसरों के खातों में साइबर ठगी की रकम मंगाने वाले शातिर ठग मुगीरा को साइबर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह ट्रेडिंग/इन्वेस्टमेंट एवं फॉरेवर लिविंग प्रोडक्ट्स के नाम पर साइबर ठगी करता था। पुलिस ने खुलास किया कि शातिर व्हाट्सएप, टेलीग्राम, गूगल एवं यूट्यूब के माध्यम से ट्रेडिंग, इन्वेस्टमेंट तथा फॉरेवर लिविंग प्रोडक्ट्स कम्पनी में उच्च पद दिलाने का झांसा देकर उनसे रुपये ऐठता था। अभियुक्त के कब्जे से एक मोबाइल व सिम बरामद हुआ है। कांधला के मौहल्ला खैल निवासी शहनवाज पुत्र मुस्तकीम द्वारा शिकायत की गई कि मुगीरा उर्फ मुघीरा ने उसे धोखे में रखकर उसके बैंक खाते में प्राप्त साइबर धोखाधड़ी की धनराशि निकलवाई तथा अन्य स्थानीय व्यक्तियों के खातों में भी बड़ी मात्रा में धनराशि स्थानांतरित कराकर नगद रूप मे...