बुलंदशहर, दिसम्बर 13 -- साइबर ठगी की रकम अपने बैंक खाते में मंगाने वाले एक आरोपी प्रशांत को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी साइबर ठगों के लिए अपने दोस्त भीम राठी के साथ मिलकर मनी म्यूल की भूमिका निभा रहा था और कमीशन के बदले ठगी की रकम अपने खाते में ट्रांसफर कराता था। पुलिस के अनुसार आरोपी के खाते में अब तक करीब 45 लाख रुपये की साइबर ठगी की धनराशि आई थी। एसपी क्राइम नरेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अगोता थाना क्षेत्र के गांव किसोली का रहने वाला है। वह साइबर ठगों से संपर्क में रहकर चार प्रतिशत कमीशन के बदले अपने बैंक खाते में ठगी की रकम मंगवाता था। इसके बाद वह रकम आगे ठग गिरोह तक पहुंचा दी जाती थी। जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपने आधार कार्ड में दर्ज विवरण के आधार पर फर्जी बैंक खाता खुलवाया था। इसी खाते का इस्तेमाल कर साइबर ठगी की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.