साइबर ठगी की धनराशि खातों में आ रही, बैंक कर रहे फ्रीज
मैनपुरी, जून 23 -- साइबर ठगों के जाल ने बरनाहल क्षेत्र के कारोबारियों, छोटे-छोटे दुकानदारों की नींद उड़ा रखी है। साइबर ठग उनके बैंक खातों में रुपये भेज रहे हैं। साइबर सेल इन रुपयों को फ्रीज कर रहा है। जिससे कारोबारी और दुकानदार अपने बैंक खातों से लेनदेन नहीं कर पा रहे। इस आशय की शिकायत स्थानीय पुलिस और साइबर सेल से कारोबारियों द्वारा की गई है। बिहार में 6:30 लाख रुपये की हुई धोखाधड़ी के बाद कस्बा बरनाहल क्षेत्र के कारोबारियों के खातों में रुपये भेजे गए। किसी के खाते में 16 हजार तो किसी की हालत में 20 हजार रुपये डाले गए। लेकिन इसकी जानकारी कारोबारी और दुकानदारों को नहीं हो पाई। यह भी पढ़ें- साइबर ठगी की धनराशि खातों में आ रही, बैंक कर रहे फ्रीज जब वे बैंक में लेनदेन करने पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उनका बैंक अकाउंट फ्रीज है। जिसमें निश्चित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.