साइबर ठगी की जांच में देवघर पहुंची मुंबई पुलिस
देवघर, अगस्त 21 -- देवघर प्रतिनिधि साइबर अपराध से जुड़े एक मामले की जांच के सिलसिले में मुंबई पुलिस टीम शुक्रवार को देवघर पहुंची। मुंबई पुलिस ने कुंडा थाना क्षेत्र में स्थानीय पुलिस के सहयोग से कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। दोनों से थाने में पूछताछ कर साइबर अपराध से जुड़े मामले में जानकारी जुटाई जा रही है। जानकारी के अनुसार मुंबई में दर्ज साइबर अपराध के एक मामले की जांच के दौरान पुलिस को देवघर के कुंडा थाना क्षेत्र के कुछ लोगों के संबंध में जानकारी मिली थी। उसके बाद मुंबई पुलिस टीम देवघर पहुंची और कुंडा पुलिस से संपर्क किया। स्थानीय पुलिस की मदद से संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई। सूत्रों के अनुसार पूछताछ के दौरान संदिग्धों से उनके मोबाइल फोन, बैंक खातों, साइबर गतिविधियों से संबंधित जानकारी हासिल की जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.