बस्ती, मार्च 12 -- बस्ती, निज संवाददाता। कोतवाली थाने के साइबर सेल ने ठगी के 10 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दिए।प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मोतीचंद एवं थाना साइबर सेल प्रभारी शुभ नारायण दुबे, आरक्षी आदर्श सिंह, अजय कुमार पाठक, महिला आरक्षी हेमा वर्मा ने साइबर क्राइम पीड़िता दिव्या सिंह निवासी थाना कोतवाली के ठगे गए 10 रुपये को त्वरित कार्रवाई करते हुए होल्ड कराया। जिसे टीम ने त्वरित विधिक कार्रवाई पूरा कराते हुए बुधवार को उसी खाते में वापस करा दिया, जिससे रुपये निकले थे। पीड़िता दिव्या सिंह ने कोतवाली व बस्ती पुलिस के प्रति आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.