औरंगाबाद, मई 17 -- साइबर ठगी का शिकार हुए युवक के खाते में साइबर थाना के प्रयास से 35500 रुपए वापस कराए गए हैं।

मामले की जानकारी नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना के पांडू गांव निवासी रौशन लालू भाई यादव के द्वारा 3 दिसंबर 2024 को एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। साइबर थाना के प्रयास से ठगी के पांच लाख रुपए में से 35500 रुपए वापस हुए हैं। रौशन लालू भाई यादव के द्वारा जो प्राथमिकी दर्ज हुई थी, उसमें कहा गया था कि उनका खाता पंजाब नेशनल बैंक में है। उनकी जानकारी के बिना ही पैसों की निकासी हो गई है। 29 नवंबर 2024 को उन्होंने अपने खाता में उपलब्ध रुपयों की जांच के लिए फोन पे का इस्तेमाल किया तो पता चला कि 10 दिनों में ही बिना उनकी जानकारी के पांच लाख रुपए की निकासी हो गई। 19 नवंबर 2024 से 29 नवंबर 2024 तक यह निकासी की गई है। प्रत्येक दिन लगभग 50 हजार रुप...