कोडरमा, जुलाई 25 -- कोडरमा हमारे प्रतिनिधि। साइबर ठगों ने एक युवक को अपना शिकार बनाते हुए उसके बैंक खाते से हजारों रुपये की अवैध निकासी कर ली। मामले को लेकर पीड़ित रणजीत कुमार सिन्हा ने तिलैया थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में बताया गया है कि 2 जुलाई को उनका मोबाइल फोन खो गया था। इसके बाद 29 जुलाई को अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनके पंजाब नेशनल बैंक के खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से करीब 47 हज़ार रुपये की निकासी कर ली। जब उन्हें इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने तत्काल बैंक और साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई।पीड़ित ने थाना पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने तथा बैंक खाते से निकाली गई राशि वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हि...