देवघर, अगस्त 15 -- पालोजोरी प्रतिनिधि। पालोजोरी के दुधानी पंचायत के डोमाडीह गांव निवासी सिराजुद्दीन अंसारी के पुत्र जायद शेख साइबर ठगी का शिकार हो गया है। साइबर ठगों ने ऑनलाइन दवा भेजने के नाम पर 40 हजार 600 रुपए की ठगी कर ली है। जायद ने साइबर थाना देवघर में शिकायत दी है। जिक्र है कि तबीयत खराब रहने के कारण ऑनलाइन दवा का ऑर्डर 12 अगस्त को किया था। उसके लिए 1000 रुपए का ऑनलाइन भुगतान फोन पे से किया। पुन: किसी ने कॉल कर फिर 1800 रुपए भेजने के लिए स्कैनर भेजा। उसका भी भुगतान कर दिया गया। उसके बाद फिर कॉल कर 1800 रुपए नहीं मिलने की जानकारी देकर फिर भेजने कहा गया। उसने फिर 18 सौ रुपए भेज दिए। फिर फोन कर लोकेशन बंद होने के कारण 6000 रुपए का भुगतान करने तब लोकेशन चालू होने और उसके बाद सारे पैसे और दवा वापस मिलने की बात कही गयी। जायद ने फिर 6000 ...