अमरोहा, मार्च 26 -- अमरोहा। रजबपुर थाना पुलिस ने साइबर ठगी का शिकार हुए एक युवक के 20 हजार रुपये वापस कराए हैं। थाना प्रभारी कोमल तोमर के नेतृत्व में साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यह राशि पीड़ित के खाते में लौटाई है। जानकारी के अनुसार, ग्राम अतरासी कलां निवासी अरबाज पुत्र असलम के खाते से अज्ञात कॉलर ने 20 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए थे। पीड़ित ने इस संबंध में 21 मार्च को साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए रजबपुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी कोमल तोमर के निर्देशन में साइबर टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की। टीम ने आरोपी कासिम पुत्र भूरा, निवासी अतरासी कला की पहचान की और प्रभावी कार्रवाई करते हुए पूरी धनराशि वापस कराई। रुपये वापस मिलने पर पीड़ित अरबाज ने खुशी जाहिर की। उन्हों...