मुजफ्फरपुर, मई 24 -- ​मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। साइबर स्पेशल यूनिट से मिली सूचना पर मुजफ्फरपुर के बोचहां थाने के आदिगोपालपुर में हुए बड़े भंडाफोड़ के बाद अब पुलिस इस साइबर ठगी के अंतरराज्यीय गिरोह की जड़े उखाड़ने में जुट गई है। गिरफ्तार आरोपी सोहिल कुमार तिवारी से पूछताछ के बाद पुलिस को इस रैकेट के देशव्यापी नेटवर्क के अहम सुराग हाथ लगे हैं। फरार मुख्य सरगना प्रियांशु राज और महिला खाताधारक रूपा कुमारी की गिरफ्तारी के लिए साइबर थाने की विशेष टीम पटना समेत अन्य संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। यह भी पढ़ें- खुद को बैंककर्मी बता प्रोफेसर से ठगी करनेवाले दो शातिर धराएपुलिस सूत्रों के मुताबिक प्रियांशु का नेटवर्क बेहद शातिराना ढंग से काम कर रहा था। वह पटना में बैठकर पूरे खेल को ऑपरेट कर रहा था। जानकारी के अनुसार, जांच म...