सोनभद्र, अप्रैल 9 -- सोनभद्र। जनपद में साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुद्धी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक महिला की पूरी रकम वापस कराकर सराहनीय कार्य किया है। राजकुमारी निवासी कोरगी थाना विंढमगंज के खाते से गलतीवश 78998 किसी अन्य खाते में ट्रांसफर हो गए थे। पीड़िता ने इस संबंध में राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही दुद्धी थाना पुलिस और साइबर टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। आवश्यक साक्ष्य जुटाते हुए संबंधित पक्षों से समन्वय स्थापित किया गया, जिसके परिणामस्वरूप पूरी राशि सफलतापूर्वक पीड़िता के खाते में वापस कर दी गई। इस त्वरित कार्रवाई पर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक सहित पूरी टीम का आभार जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.