शाहजहांपुर, फरवरी 19 -- मोबाइल पर अनजान एप और लिंक भेजकर ठगी करने वाले साइबर अपराधियों ने अब नया तरीका अपना लिया है। पहले जहां ठग सीधे अनजान नंबर से लिंक भेजते थे, वहीं अब वे पहले एक मोबाइल फोन को हैक कर रहे हैं और उसके जरिए लोगों को जाल में फंसा रहे हैं। साइबर ठग मोबाइल हैक करने के बाद उसमें इंस्टॉल व्हाट्सएप, टेलीग्राम और फेसबुक का कंट्रोल अपने हाथ में ले लेते हैं। खास बात यह है कि वे हैक किए गए खाते से तुरंत कोई लेनदेन या संदिग्ध गतिविधि नहीं करते, जिससे मोबाइल स्वामी को देर तक भनक नहीं लगती। इसके बाद ठग उस मोबाइल की संपर्क सूची में मौजूद लोगों को लिंक या एप डाउनलोड करने का मैसेज भेजते हैं। परिचित नंबर से संदेश आने पर लोग बिना जांचे-परखे लिंक खोल देते हैं और उनका मोबाइल भी हैक हो जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.