गुड़गांव, जुलाई 22 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। पेंशन सेवा बहाल करवाने के नाम पर एक बुजुर्ग से करीब साढ़े 13 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में संलिप्त एक आरोपी को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गत 24 मई को साइबर ठग ने एक्सिस बैंक के मुख्यालय का कर्मचारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। थाना साइबर अपराध, पश्चिम ने इस मामले की जांच करते हुए मंगलवार को एक आरोपी को फरीदाबाद से पकड़ा। आरोपी की पहचान फरीदाबाद की पंचायत झुग्गी निवासी हरजीत उर्फ सोनू के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक ठगी की राशि में से करीब साढ़े सात लाख रुपये मंगत नामक आरोपी के खाते में आए थे। आरोपी मंगत को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मंगत ने अपने चार बैंक खातों को 80 हजार रुपये में हरजीत को बेचा था। हरजीत ने साइबर अपराधियों को यह बैंक खाते सवा लाख रुपये में बेच...