देवघर, मार्च 28 -- देवघर,प्रतिनिधि। साइबर ठगी के बड़े मामले के सफल उद्भेदन और आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर रिखिया थाना प्रभारी प्रभात कुमार को गुजरात पुलिस द्वारा पुरस्कृत किया गया है। मामला 11 लाख रुपए की धोखाधड़ी से जुड़ा था, जिसमें आरोपी की तलाश गुजरात पुलिस पिछले कई वर्षों से कर रही थी, लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही थी। जानकारी के अनुसार, जब प्रभात कुमार साइबर थाना में पदस्थापित थे, तब उन्होंने डीएसपी के निर्देश पर मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष रणनीति तैयार की। उनकी टीमवर्क के बल पर कुछ ही दिनों में आरोपी को नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके बाद आरोपी को विधिवत प्रक्रिया पूरी करते हुए गुजरात पुलिस को सौंप दिया गया। उपलब्धि पर गुजरात पुलिस ने देवघर पुलिस टीम को पुरस्कृत किया। इस पुरस्कार में पुलिस अधिकारी प्रभात कुमार का नाम भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.