मैनपुरी, मई 10 -- एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की जांच के दौरान मैनपुरी पुलिस को अंतर्राज्यीय गैंग की गतिविधियों का पता चल गया। इस पोर्टल पर देशभर के विभिन्न हिस्सों से आने वाली साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज होती हैं। दर्ज शिकायतों की जांच शुरू की गई तो मैनपुरी की एक साइबर गैंग का खुलासा हो गया। पुलिस ने जांच के बाद इस गैंग के तीन अंतर्राज्यीय ठगों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से नकदी, मोबाइल, एटीएम कार्ड और दो बाइकें बरामद की गई हैं। पूछताछ के बाद इन्हें जेल भेज दिया गया। रविवार को पुलिस लाइन के सभागार में एसपी ग्रामीण अभिषेक तिवारी ने पकड़े गए आरोपियों की जानकारी दी। एसपी ग्रामीण ने बताया कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर देश के विभिन्न राज्यों में लुभावने ऑफर देकर लोगों के साथ साइबर ठगी की जा रही है। इस ठगी का शिकार होने वाल...