आजमगढ़, मार्च 17 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। 110 करोड़ रुपये का साइबर फ्रॉड करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग के लीडर समेत 17 सदस्यों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। विवेचना के दौरान इनका संबंध चीन, दुबई समेत कई अन्य देशों के हैंडलरों से पाया गया था। कुछ दिन पहले पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि गैंग के सदस्य फर्जी पीएम किसान योजना एपीके ऐप और लिंक भेजने के साथ ही इंवेस्टमेंट स्किम के जरिए ठगी करते थे। 18 नवंबर 2025 को गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बिंद्रा बाजार निवासी करन गुप्ता के व्हाट्सऐप नंबर पर एपीके लिंक भेजने के बाद ऐप इंस्टॉल कराकर उसके खाते से लगभग Rs.7,77,000 रुपये निकाल लिए थे। इस संबंध में साइबर थाना की पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद 30 नवंबर को 2025 को दो ...