जामताड़ा, मार्च 26 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। जामताड़ा साइबर थाना की पुलिस ने बिंदापाथर और नारायणपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो लोगों को पर फर्जी एलपीजी का एपीके फाइल भेजकर लोगों के बैंक खाते साफ कर देते थे। इस मामले का खुलासा साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश मंडल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया। मौके पर थाना प्रभारी ने बताया कि साइबर अपराधी लोगों को व्हाट्सऐप पर संदेश भेजते थे कि उन्हें एलपीजी गैस सब्सिडी या बुकिंग के लिए एक विशिष्ट एपीके फाइल डाउनलोड करना होगा। जैसे ही कोई यूजर उस फाइल को इंस्टॉल करता, अपराधियों को उसके फोन की निजी जानकारी और ओटीपी का एक्सेस मिल जाता था। इसके साथ ही ई वॉलेट के माध्यम से साइबर ठगी की घटना को अंजाम देते थे। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार...