लखीमपुरखीरी, मई 29 -- पढुआ थाना पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग और साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब छह लाख रुपये कीमत के आठ स्मार्टफोन, 20 एटीएम कार्ड, चेकबुक और पासबुक बरामद की हैं। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की तलाश में जुटी है। एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देश पर बकरीद पर्व को लेकर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान पढुआ पुलिस ने लखहा मोड़ के पास एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली। जांच में कार सवार चार युवक साइबर ठगी और ऑनलाइन गेमिंग के जरिए लोगों को ठगने वाले गिरोह के सदस्य निकले। पूछताछ में सभी आरोपी ग्राम चचरापुरवा निवासी बताए गए। पुलिस के अनुसार आरोपी विभिन्न बैंक खातों और एटीएम कार्डों का इस्तेमाल कर ऑनलाइन लेनदेन ...