साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का शातिर वैशाली से गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 6 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अंतरराज्यीय स्तर पर विभिन्न माध्यमों से साइबर ठगी करने वाले गिरोह के शातिर वैशाली निवासी मनीष कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। करजा के रूपेश कुमार ने बुधवार को उसके खिलाफ साइबर थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस को बताया कि मनीष ने प्रलोभन देकर उसके नाम पर बैंक खाता खुलवाया। उक्त खाते में किसी अन्य व्यक्ति का मोबाइल नंबर जुड़वाकर, उससे संबंधित एटीएम कार्ड एवं सिम कार्ड प्राप्त कर लिया। इस खाते में मनीष साइबर ठगी की राशि का लेनदेन कर रहा है। विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की गई।गिरफ्तार मनीष के कबूलनामे के आधार पर वैशाली जिले के तीन अन्य शातिर चिह्नित किए गए। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: बैंक खाता खोलवा कर साइबर ठगी का रुपया मंगाने का आरोप उन तीनों के ठिकानों पर छापेमारी की गई, लेकि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.