महाराजगंज, दिसम्बर 16 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सरकारी योजनाओं व आर्थिक सहायता का झांसा देकर लोगों को साइबर ठगी के जाल में फंसाने वाले संगठित गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने इस गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए बड़ी मात्रा में बैंक खातों से जुड़ी किट, सिम कार्ड, मोबाइल फोन व नकदी बरामद किया है। पुलिस कार्यालय के अनुसार साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक सजनू यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने जांच के दौरान इस गिरोह की गतिविधियों का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से साइबर ठगी के नेटवर्क से जुड़े थे और देश के विभिन्न राज्यों में संचालित कॉल सेंटरों तक बैंक खातों की किट पहुंचाकर ठगी की रकम का लेन-देन कराते थे। लालच देकर ग्रामीणों से बैंक में खुलवाते थे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.