फरीदाबाद, मार्च 25 -- फरीदाबाद, संवाददाता। गेमिंग वेबसाइट पर मुनाफा कमाने का लालच देकर एक युवक से 6.73 लाख रुपये ठग लिए गए। साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने मामले में खाताधारक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक सेक्टर-7सी निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी एक महिला से ऑनलाइन बातचीत हुई। महिला ने गेम खेलकर भारी मुनाफा कमाने का झांसा दिया और बड़ी कमाई का दावा किया। इसके बाद उसे बताया गया कि मुनाफा निकालने के लिए टैक्स जमा करना होगा। ठगों ने खुद कुछ रकम भरने और बाकी शिकायतकर्ता से जमा कराने की बात कही। झांसे में आकर युवक ने कई बार में कुल 6.73 लाख रुपये भेज दिए, लेकिन उसे कोई रकम वापस नहीं मिली। जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी आशीष कुमार ने अपना बैंक खाता ठगों को दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.