साइबर ठगी : मध्य प्रदेश पुलिस की देवघर में दबिश
देवघर, मई 12 -- देवघर, प्रतिनिधि। साइबर ठगी के एक मामले में जांच के सिलसिले में मध्य प्रदेश पुलिस की टीम मंगलवार को देवघर पहुंची। टीम का नेतृत्व कर रहे एसआई पवन कुमार शुक्ला ने नगर थाना में मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए आरोपितों के सत्यापन व गिरफ्तारी के लिए सहयोग मांगा। थाना प्रभारी के निर्देश पर संयुक्त छापेमारी टीम का गठनर थाना क्षेत्र के रांगा मोड़ इलाके में छापेमारी अभियान चलाया गया। हालांकि खबर लिखे जाने तक पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी थी। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के एक व्यक्ति को साइबर अपराधियों ने अपने झांसे में लेकर लाखों रुपए की ठगी कर ली। मामले की जांच के दौरान तकनीकी अनुसंधान एवं मोबाइल नंबरों के सत्यापन में देवघर नगर थाना क्षेत्र के अलग-अलग दो मोहल्लों के कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं। इसी आधार पर मध्य प्रदेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.