प्रयागराज, मार्च 20 -- प्रयागराज, संवाददाता। धूमनगंज की नीमसराय कॉलोनी निवासी शिवभूषण पांडेय से साइबर ठगों ने बकरी सप्लाई के नाम पर तीन लाख 75 हजार रुपये ठग लिए। शिवभूषण पांडेय के मुताबिक वह ग्रामीण विकास समिति में कार्यरत हैं और काम के लिए 110 बकरियों की जरूरत थी। इसके लिए उन्होंने इंटरनेट के जरिए सप्लायर तलाशा। दो जनवरी को एक व्यक्ति ने खुद को सुनील चावला, एससीएम गोट फार्म का संचालक बताकर संपर्क किया और भरोसा दिलाने के लिए जीएसटी, आधार और पैन कार्ड के दस्तावेज भी भेजे। भरोसा होने पर उन्होंने 19 जनवरी को ऑर्डर दिया और 24 जनवरी को चेक तथा 28 जनवरी को आरटीजीएस के जरिए कुल 3.75 लाख रुपये आरोपी के खाते में ट्रांसफर कर दिए। आरोपी ने 20 दिन में बकरियां देने का वादा किया था, लेकिन न तो बकरियां दीं और न ही पैसे लौटाए। शिवभूषण पांडेय के मुताबिक आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.