सहारनपुर, जनवरी 7 -- जिले में साइबर ठगी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में तीन अलग-अलग मामलों में ठगों ने तीन लोगों के बैंक खातों और क्रेडिट कार्ड से 21.44 लाख रुपये की धोखाधड़ी करते हुए ठग लिए। पुलिस ने तीनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना सदर बाजार क्षेत्र स्थित न्यू आवास विकास कॉलोनी निवासी यशदेव शर्मा पुत्र शिवनाथ शर्मा ने बताया कि तीन जनवरी को अज्ञात व्यक्ति ने कॉल करते हुए बैंक कर्मचारी बताकर खाते के संबंध में एप अपडेट करने का झांसा देकर आधार व पेन कार्ड और बैंक खाता नंबर मालूम कर लिया। पीड़ित ने बैंक कर्माचारी समझकर आरोपी को जानकारी दे दी जिसके बाद ठगों द्वारा बैंक खाते से 15.59 लाख रूपए निकाल लिए जब पीड़ित ने बैंक बैलेंस चैक किया तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने 1930 पर कॉल कर साइबर ठगी की सूचना दी और अब साइबर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.