साइबर ठगी: छह बैंक खातों में 24 लाख से अधिक के लेनदेन का खुलासा
सहारनपुर, जुलाई 15 -- सहारनपुर, संवाददाता। पुलिस ने साइबर ठगी के पैसों के लेनदेन में इस्तेमाल किए जा रहे बैंक खातों पर कार्रवाई की है। जांच में 24 लाख रुपये के लेनदेन का मामला सामने आया है। बैंक खातों में देश के अलग-अलग राज्यों में 24 लाख रुपये पहुंचने का खुलासा हुआ है। पुलिस ने छह मुकदमे दर्ज कर मामलों की जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल के अनुसार राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर दर्ज शिकायतों, बैंक रिकॉर्ड, वित्तीय लेनदेन और डिजिटल साक्ष्यों की जांच के दौरान जनक नगर निवासी दीपांश बंसल के बैंक खाते में साइबर ठगी के 1,92,296 रुपये आने की पुष्टि हुई। यह भी पढ़ें- साइबर ठगों को ठगी के लिए खाते देने वाले 14 लोगों पर केस जांच में पता चला कि यह रकम कर्नाटक में दर्ज दो साइबर ठगी के मामलों से जुड़ी है। आरोप है कि खाते में रकम आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.