कटिहार, दिसम्बर 20 -- कटिहार/बारसोई , एक संवाददाता। कचना थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय करणपुर में शुक्रवार को साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर कचना थानाध्यक्ष आनंद कुमार विद्यालय पहुंचे और छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी। थानाध्यक्ष ने बच्चों को बताया कि सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का उपयोग सोच-समझकर करें, किसी अनजान लिंक, कॉल या मैसेज पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। उन्होंने साइबर ठगी, फेक कॉल, ओटीपी शेयर करने के खतरे तथा सुरक्षित पासवर्ड के महत्व पर भी प्रकाश डाला। मौके छात्रों को नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जागरूक किया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि पूरे समाज को प्रभावित करत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.