अमरोहा, फरवरी 26 -- अमरोहा। साइबर क्राइम टीम ने खाते से निकले 50 हजार रुपये वापस करा दिए। पीड़ित ने पुलिस टीम का आभार जताया। रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव दासीपुर निवासी अरशद अली के खाते से साइबर अपराधियों ने 50 हजार रुपये निकाल लिए थे। छह जनवरी को पीड़ित अरशद अली ने इस संबंध में साइबर सेल पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। एसपी के निर्देश पर साइबर क्राइम टीम द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही थी। इसी कड़ी में बुधवार को साइबर क्राइम टीम ने अपराधियों को ट्रेस कर लिया, इसके बाद अरशद अली के खाते में 50 हजार रुपये वापस आ गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.