अमरोहा, अप्रैल 23 -- नौगावां सादात। किसान के खाते से ट्रांसफर 75219 रुपये साइबर टीम ने वापस करा दिए। किसान ने थाने पहुंचकर पुलिस टीम का आभार जताया। क्षेत्र के गांव अकबरपुर पट्टी निवासी देवकी नंदन के खाते से बीती 20 अप्रैल को साइबर अपराधियों ने 75219 रुपये ट्रांसफर कर लिए थे। जानकारी पर देवकी नंदन ने एनसीआरपी पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में जुटी थाना स्तर पर गठित साइबर टीम ने साइबर अपराधियों को ट्रेस कर लिया। इसके बाद देवकी नंदन के खाते से ट्रांसफर 75219 रुपये वापस आ गए। सीओ अवधभान सिंह भदौरिया ने बताया कि पीड़ित किसान के पैसे वापस कराने में प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार, निरीक्षक अपराध रणदीप सिंह, कम्प्यूटर ऑपरेटर गौरव पालीवाल, हेड कांस्टेबल सन्नी तोमर व कांस्टेबल शिवकुमार की अहम भूमिका रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...