पीलीभीत, अप्रैल 1 -- अमरिया। थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम मूसाकोनी निवासी राजविंदर कौर पत्नी परविंदर कौर ने थाना अमरिया की साइबर हेल्प डेस्क में शिकायत की थी। जिसमे कहा गया कि उसके साथ यूपीआई के माध्यम से 99 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली गई। उसको फोन करके बातों में फंसाकर ठगी की घटना को अंजाम दिया गया। महिला की शिकायत पर साइबर सेल टीम ने जांच शुरू की। जांच के दौरान टीम ने ठगी के 99 हजार रुपये वापस करवा दिए। थानाध्यक्ष अमरिया अमित सिंह ने बताया कि साइबर टीम द्वारा संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित किया गया। इसके बाद तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए रुपये वापस करा दिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...