साइबर टीम ने ठगी के 30 हजार रुपये वापस कराए
सोनभद्र, मई 26 -- सोनभद्र। थाना बभनी की साइबर टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार युवक के खाते में 30 हजार रुपये वापस कराए हैं। ग्राम बैना निवासी शिवकुमार से अज्ञात साइबर अपराधियों ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर ऑनलाइन माध्यम से 30 हजार रुपये ठग लिए थे। पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद बभनी साइबर टीम ने तकनीकी जांच और संबंधित बैंकों से समन्वय कर धनराशि होल्ड कराई तथा पूरी रकम पीड़ित के खाते में वापस करा दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.