जौनपुर, फरवरी 20 -- खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। चौराहे के बगल जिला मुख्यालय मार्ग स्थित किराना दुकान संचालक के साथ गोल मिर्च मंगाने के नाम पर हुई ऑनलाइन ठगी के मामले में साइबर टीम की सक्रियता से पीड़ित व्यापारी के 92 हजार रुपये वापस मिल गए। रकम लौटने से व्यापारी ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार जताया। जानकारी के अनुसार व्यापारी दिनेश गुप्ता केरल प्रांत से काली मिर्च मंगाते हैं और मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से संबंधित फर्म के खाते में भुगतान करते थे। दिसंबर माह में डेढ़ क्विंटल काली मिर्च मंगाने के लिए उन्होंने फर्म से संपर्क किया। अगले दिन भुगतान करने की तैयारी में थे तभी दिल्ली से फोन कर एक व्यक्ति ने खुद को उसी फर्म का प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह बताते हुए दूसरे खाते में पैसा भेजने को कहा और 48 घंटे में माल पहुंचाने का आश्वासन दिया। विश्वास म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.