साइबर टीम की तत्परता से 24 घंटे में मिल गए दस हजार
महाराजगंज, जून 14 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चौक की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति की पूरी धनराशि वापस कराने में सफलता पाई है। टीम की सक्रियता से पीड़ित को महज 24 घंटे के भीतर राहत मिल गई। चौक नगर पंचायत निवासी सद्दाम हुसैन के क्रेडिट कार्ड से साइबर ठगों द्वारा 10 हजार रुपये की अनाधिकृत ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर ली गई थी। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। चौक की साइबर टीम हरकत में आई और आवश्यक तकनीकी व वित्तीय कार्रवाई शुरू की। संबंधित बैंक तथा अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर तेजी से प्रयास किए गए।परिणामस्वरूप ठगी गई 10 हजार रुपये की पूरी धनराशि सफलतापूर्वक पीड़ित के खाते में व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.