लखनऊ, जनवरी 19 -- लखनऊ, संवाददाता। पीजीआई कोतवाली के पास रहने वाली एक डॉक्टर की बेटी से साइबर जालसाज ने घर बैठे रुपए कमाने का झांसा देकर 77 हजार रुपए ठग लिए। पीड़ित युवती के पिता ने पीजीआई कोतवाली पुलिस को तहरीर दी तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले में पड़ताल शुरू कर दी है। डॉ. मनोज कुमार सिंह साउथ सिटी में परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने परिवार को दी गई तहरीर में बताया कि दो जनवरी को बेटी विदुषी सिंह को एक नंबर से कॉल आया। विदुषी को कुछ स्थानों की समीक्षा करने और इसके बदले रुपए देने का झांसा दिया गया। विदुषी सिंह झांसे में आ गई। पीड़िता ने समीक्षा की तो इसके बदले उनके खाते में कुछ धनराशि भी आ गई। इसके बाद विश्वास में लेकर ऐप का सब्सक्रिप्शन लेने के लिए कुछ रुपए जमा करने के लिए कहा गया। पीड़िता ने ऐप का सब्सक्रिप्शन लेने के लिए भुगतान यूप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.