साइबर जालसाज ने खाते से उड़ाए आठ हजार रुपये
बाराबंकी, मई 24 -- हैदरगढ़, संवाददाता। कस्बा में मोहल्ला भटखेरा निवासी शिवराज शर्मा ने थाने में तहरीर दी। बताया कि शनिवार की देर शाम उनके मोबाइल पर कॉल आई। बताया गया कि आपके पड़ोसी रमेश ने तीन हजार रुपए मांगे हैं। आपके नंबर पर भेजे दे रहे हैं। इसी के साथ उनके खाते में एक रुपए आए। भेजने वाले ने कन्फर्म कर लिया। इसके बाद 30 हजार रुपये भेजे जाने का मैसेज आया। भेजने वाले ने बताया कि गलती से तीन की जगह 30 हजार रुपये चला गया है। शेष रुपये वापस कर दीजिए। शिवराज शर्मा ने बिना बैलेंस देखे ही अपने खाते से आठ हजार भेज दिया। इसके बाद अपना बैलेंस देखा तो पता चला कि उनके खाते में पैसे आए ही नहीं। फर्जी मैसेज भी डिलीट हो चुका था। पीड़ित युवक ने आन लाइन साइबर सेल में शिकायत करने के बाद रविवार को थाने में तहरीर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.