साइबर जालसाजों ने लिंक भेजकर बुजुर्ग के खाते से 32 लाख रुपये निकाले
लखनऊ, सितम्बर 10 -- विभूति खंड में एक बुजुर्ग के तीन खातों से लिंक भेजकर करीब 32 लाख रुपये साइबर जालसाजों ने निकाल लिए। वहीं, जानकीपुरम विस्तार और कृष्णानगर में भी लोगों के खातों से साइबर जालसाजों ने हजारों रुपये निकाल लिए। सभी मामलों में संबंधित थानों की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोमती नगर के विभूतिखंड एल्डिको एलिगेंस निवासी बुजुर्ग कुमोद चंद्र अग्रवाल के एसबीआई में तीन खाते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि सात सितंबर की दोपहर व्हाट्सऐप पर एक कॉल उनके पास आई। कॉल करने वाले ने खुद को ग्रीन गैसकर्मी बताते हुए 10 रुपये का बिल लंबित होने की बात कही। साथ ही उसे एक्टिवेट करने की बात कहते हुए तुरंत रुपये भुगतान करने को कहा। जालसाज ने बुजुर्ग के व्हाट्सऐप पर एक लिंक भेजा। शाम को कुमोद ने मोबाइल चेक किया तो पता चला कि तीनों खाते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.