साइबर जालसाजों ने दो लोगों से एक लाख रुपये ठगे
फरीदाबाद, मई 15 -- फरीदाबाद,केशव भारद्वाज। साइबर अपराध सेंट्रल थाना क्षेत्र ने अलग-अलग मामलों में ठगों ने क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने और ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर दो लोगों से करीब एक लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-15ए अजरौंदा निवासी व्यक्ति से क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर 44 हजार 807 रुपये की ठगी की गई थी। उधर, दूसरे मामले में सेक्टर-77 स्थित बीपीटीपी पार्क लैंड प्राइड निवासी युवती से सूट बेचने का झांसादेकर 55 हजार 784 रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने उपरोक्त दोंनों मामले दर्ज कर लिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.