नई दिल्ली, नवम्बर 22 -- नई दिल्ली, का.सं.। पश्चिमी दिल्ली की हरिनगर पुलिस ने साइबर जालसाजों को कमीशन पर बैंक खाते बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उत्तम नगर निवासी 35 वर्षीय गौरव के रूप में हुई। उसके पास से 37 एटीएम कार्ड, नौ मोबाइल फोन, 15 चेकबुक, तीन पासबुक सहित बड़ी मात्रा में संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए गए। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि उसने किन-किन साइबर ठगों को खाते उपलब्ध कराए और इनमें से कितने खातों का दुरुपयोग हुई शिकायतों से संबंध है। पुलिस उपायुक्त दराड़े शरद भास्कर ने बताया कि 19-20 नवंबर की रात आरोपी गौरव के हरिनगर क्लॉक टावर पर पहुंचने की गुप्त सूचना मिली थी। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। तड़के करीब 2.30 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति बैग लेकर तेजी से भागता दिखा, जिसे तत्काल दबोच लिया गया। बैग की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.