गोरखपुर, मार्च 23 -- गोरखपुर। साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर अपराध थाना की टीम ने एक पीड़िता के खाते से जालसाजों द्वारा निकाले गए रुपयों में 1,42,000 रुपये (एक लाख बयालिस हजार) वापस कराए हैं। पुलिस अधीक्षक अपराध के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी अपराध के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मु. रसीद खां के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। आवेदिका द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया गया कि कुछ दिन पहले वह अपने ससुराल गई थी, इसी दौरान उसके खाते से 1,42,000 रुपये कट गए थे। मामले की सूचना तत्काल साइबर अपराध थाना को दी गई। साइबर थाना टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित खातों को ट्रेस कर धनराशि को सुरक्षित कराया और पीड़िता को वापस दिलाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.