सोनभद्र, मार्च 16 -- सोनभद्र। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर शक्तिनगर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवे दिन रविवार को साइबर जागरूकता विषय पर संगोष्ठी हुई। मुख्य वक्ता आईटी सेल एनटीपीसी शक्तिनगर के उमाशंकर द्विवेदी ने साइबर सुरक्षा से संबंधित विशिष्ट तथ्यों पर स्वयंसेवकों के साथ जानकारी साझा किया। उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम के बढ़ते घटनाओं पर नियंत्रण पाने के लिए साइबर जागरूकता ही एक प्रभावी कदम है। साइबर जागरूकता से साइबर यूजर्स को किसी भी प्रकार के ट्रिपिंग से आसानी से बचाया जा सकता है और अनेक प्रकार के उनके साथ होने वाले धोखाधड़ी पर नियंत्रण प्राप्त किया जा सकता है। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डा छोटेलाल प्रसाद, डा विनोद कुमार पाण्डेय, हिमांशु गुप्ता, निशा, सोनम, प्रीति, कुमारी, खुशी, दिव्या, पल...