अयोध्या, फरवरी 2 -- अयोध्या, संवाददाता। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित आरटीसी सभागार में साइबर जागरुकता को लेकर निवेशक सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का उद्देश्य फाइनेंशियल फ्रॉड एवं साइबर अपराधों को लेकर जागरुक करना था। जिसमें बाम्बे स्टाक एक्सचेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर सुन्दरारामन ने पुलिस के नए रिक्रूट्स को जागरुक किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में वित्तीय धोखाधड़ी और साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार व पुलिस मुख्यालय के द्वारा वित्तीय धोखाधड़ी व साइबर क्राइम में कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ इसको लेकर जागरुकता का कार्य भी लगातार चलाया जा रहा है। हमारी साइबर हेल्प डेस्क व साइबर कमांडो की लगातार ट्रेनिंग होती रहती है। पुलिस लाइन में नए रिक्रूट्स के लिए जागरु...