कानपुर, फरवरी 5 -- कानपुर। साइबर फ्रॉड आम आदमी के लिए आज बड़ी चुनौती बन गया है। इससे बचने का बड़ा उपाय जागरुकता ही है, लिहाजा कमिश्नरेट पुलिस लोगों को जागरुक करने के लिए 15 मिनट की शॉर्ट फिल्म बना रही है। आने वाले एक से दो दिनों में इसकी शुरूआत होगी। कहानी की शुरूआत एक विवाह समारोह से होगी। खुशियों के इस माहौल के दूसरा दृश्य में साइबर फ्रॉड का शिकार हुए दुल्हन के माता-पिता और भाई फांसी पर झूलते दिखेंगे। संयुक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शार्ट फिल्म 1930 की कहानी का प्रथम दृश्य साइबर फ्रॉड की विभीषिका बताने के लिए काफी है। लोगों को जागरुक करने के लिए यह फिल्म बनाई जा रही है। बॉलीवुड के डायरेक्टर धीरज कुमार फिल्म का निर्देशन करेंगे। इसकी कहानी मशहूर कहानीकार शुभम् द्विवेदी ने लिखी है। कलक्टरगंज एसीपी आनंद ओझा इसमें ...