साइबर जागरुकता कार्यक्रम में आरसी मिशन के छात्र हुए सम्मानित
हजारीबाग, मई 4 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। शहर के टाउन हॉल में टेक सखी की ओर से आयोजित साइबर सिक्यूरिटी अवेयरनेस 2026 कार्यक्रम के तहत आरसी मिशन रेजिडेंशियल स्कूल के छात्रों को सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार स्वरूप एलईडी टीवी भेंट की गयी। ज्ञात हो कि इस कार्यक्रम में शहर के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान ऑनलाइन सुरक्षा, साइबर खतरों से बचाव, जिम्मेदार सोशल मीडिया उपयोग तथा डिजिटल साक्षरता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, इन तकनीकों के दुरुपयोग से बचने के उपायों पर भी प्रकाश डाला गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.