बांका, सितम्बर 29 -- बांका, निज संवाददाता। जिले में साइबर अपराध की बढ़ती घटनाओं के बीच बैंक खाता होल्ड या फ्रीज होने पर खाता से होल्ड हटाने तथा विभिन्न तरीके से भोले भाले लोगों को साइबर ठगी का शिकार बनाकर खाते से पैसा उड़ा लेने के बाद उसी राशि को वापस पाने के लिए आम लोगों के लिए दो महत्वपूर्ण व्यवस्थाएं सामने आई हैं। साइबर क्राइम एंड सिक्योरिटी यूनिट (सीसीएसयू), बिहार की जागरूकता अभियान के अनुसार, साइबर अपराध की जांच के दौरान बैंक खाता फ्रीज या होल्ड होने पर खाताधारक ग्रिवांस रिड्रेसल मैकेनिज्म यानी जीआरएम पोर्टल के माध्यम से शिकायत कर सकते हैं।

साइबर ठगी के मामलों में सहायता वहीं साइबर ठगी के मामलों में पीड़ित अपनी ठगी गई राशि की वापसी के लिए मनी रेस्टोरेशन मॉड्यूल यानी एमआरएम पोर्टल के जरिए ऑनलाइन रिफंड का रिक्वेस्ट दर्ज करा सकते हैं। इ...