साइबर गैंग लीडर की अपराध से खरीदी गई थार जब्त
सोनभद्र, जुलाई 13 -- सोनभद्र। उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष अभियान के तहत साइबर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर गैंग के सरगना आयुष पटेल की अपराध से अर्जित संपत्ति को जब्त कर लिया। पुलिस ने वाराणसी जिले के रामपुर सगरा उसके घर से अभियुक्त की महिंद्रा थार को जब्त कर साइबर थाने में दाखिल कर दिया।पुलिस के अनुसार आयुष पटेल अपने साथियों सुभाष राय, रजत श्रीवास्तव और करण गुप्ता के साथ होटल कर्मचारियों एवं उनके रिश्तेदारों के नाम पर बैंक ऑफ महाराष्ट्र में म्यूल खाते खुलवाकर साइबर ठगी की रकम एटीएम और चेक के जरिए निकालता था। इस मामले में पहले से साइबर थाने में मुकदमा दर्ज है और गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है। जिला मजिस्ट्रेट के जब्ती आदेश के बाद पुलिस ने अपराध से अर्जित संपत्ति जब्त की है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने साइबर अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.