देवघर, मई 11 -- देवघर, प्रतिनिधि। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हो रहे साइबर अपराध में महिलाओं और युवतियों की संलिप्तता को लेकर पूर्व में हिंदुस्तान अखबार में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी। खबर के माध्यम से साइबर पुलिस और संबंधित विभाग को आगाह किया गया था कि कई महिलाएं और युवतियां बड़े साइबर अपराधियों के संपर्क में रहकर उनके निर्देश पर ठगी और ऑनलाइन फ्रॉड जैसे अपराधों को अंजाम दे रही हैं। यह भी पढ़ें- पहली बार साइबर अपराध करते रंगे हाथ महिला गिरफ्तार, साइबर थाना ने भेजा जेलसाइबर पुलिस की कार्रवाई प्रकाशित खबर में बताया गया था कि ये महिलाएं घर के अंदर बैठकर मोबाइल और लैपटॉप के जरिए साइबर अपराध करती हैं। वहीं कई बार सुनसान स्थानों पर जाकर भी ऑनलाइन ठगी के नेटवर्क से जुड़कर काम करती हैं, ताकि पुलिस और स्थानीय लोगों की नजर से बच सकें...