साइबर गिरोह का किंगपिन रजौली चेकपोस्ट से गिरफ्तार
नवादा, सितम्बर 28 -- नवादा की पुलिस ने लोन के नाम पर ठगी से जुड़े एक साइबर गिरोह के किंगपिन को झारखंड की सीमा पर रजौली चेकपोस्ट से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की एसआईटी ने तकनीकी सर्विलांस व मानवीय इंटेलिजेंस की मदद से आरोपित को शनिवार को दबोच लिया। गिरफ्तार धर्मेन्द्र कुमार सिंह नवादा जिले के रोह थाने के भंडाजोर गांव के स्व. गया सिंह का बेटा है। घटना के वक्त वह झारखंड के झारखंडी मंदिर से पूजा कर एक भाड़े की गाड़ी से लौट रहा था। पुलिस को उसके झारखंड से लौटने का इनपुट मिला था। जिसके आधार पर साइबर डीएसपी मो. शाहनवाज अख्तर के नेतृत्व में एसआईटी चेकपोस्ट पर पहले से ही अलर्ट थी। कार को देखते ही पुलिस ने उसे रोका और इससे पहले कि आरोपित भाग निकलता, पुलिस ने उसे दबोच लिया। छापेमारी में साइबर थाने के अन्य पुलिस अफसर व जवान शामिल थे।
पुलिस की कार्रवाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.