साइबर क्रिमनल को ट्रांजिट रिमांड पर ले गई गोवा पुलिस
बोकारो, अक्टूबर 29 -- गोवा की शालिगांव पुलिस बुधवार को गिरफ्तार साइबर अपराधी 40 वर्षीय शिवनंदन दास को बोकारो कोर्ट से हांसिल ट्रांजिट रिमांड पर गोवा ले गई। गोवा की शालिगांव पुलिस को एक लाख 90 हजार रुपए के साइबर ठगी के मामले में गिरफ्तार आरोपी की तलाश थी। टेक्निकल सेल से आरोपी का लोकेशन मिलने के बाद थाने के सब इंस्पेक्टर अक्षय कुमार टीम के साथ बोकारो पहुंचे। एसपी नाथु सिंह मीणा को सूचित करते हुए सेक्टर चार पुलिस के साथ साइबर क्राइम के मामले में सेक्टर चार डी में छापेमारी किया, जहां आवास संख्या 5001 से आरोपी को गिरफ्तार कर बोकारो व्यवहार न्यायलय में प्रस्तुत कर ट्रांजिट रिमांड का आग्रह किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.