देवघर, अप्रैल 7 -- देवघर, प्रतिनिधि। साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामले में कुल 55 हजार रुपए ठगी कर ली गई है। दोनों ही मामलों के पीड़ित रविवार व सोमवार को साइबर थाना में अज्ञात के खिलाफ शिकायत की है। वहीं साइबर थाना पुलिस ने दोनों मामले की जांच शुरु कर दी है। पहला मामला कुंडा थाना क्षेत्र के उजाला चौक निवासी 34 वर्षीया एक महिला ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर खुद को सरकारी योजना से जुड़ा अधिकारी बताया। उसने महिला को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा दिया। बातचीत के दौरान आरोपी ने महिला से उसकी बैंक और अन्य गोपनीय जानकारी हासिल कर ली। उसके बाद महिला के खाते से 13 हजार रुपए की निकासी कर ली गई। ठगी का एहसास होने पर महिला ने साइबर थाना पहुंचकर शिकायत की। वहीं दूसरा मामला नगर के पुरंदाहा निवासी अमरेंद्र कुमार से संबंधित है। मामले म...