साइबर क्राईम : सदर अस्पताल में महिला से 60 हजार की ठगी
देवघर, मार्च 21 -- देवघर, प्रतिनिधि मोहनपुर थाना क्षेत्र के लोढ़ीवरण गांव निवासी संगीता देवी के साथ सदर अस्पताल परिसर में धोखाधड़ी कर ली गयी है। वह अपने बच्चे का इलाज कराने सदर अस्पताल पहुंची थी। बताया जाता है कि महिला से अज्ञात युवक ने ऑनलाइन पर्ची बनाने के नाम पर मोबाइल लेकर खाते से 60 हजार रुपयों की ठगी कर ली। मामले को लेकर पीड़िता ने साइबर थाना और सिविल सर्जन को आवेदन देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। दी गयी जानकारी के अनुसार संगीता देवी 13 मार्च को बच्चे के इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंची थी। पर्ची कटाने के लिए कतार में खड़ी थी। उसी दौरान एक सहिया ने बातचीत करते हुए कहा कि लाइन में लगने से देर होगी और इशारा कर एक युवक की ओर बताते हुए कहा कि वह मोबाइल लेकर ऑनलाइन पर्ची बना देगा। सहिया की बातों पर विश्वास कर महिला ने अपना मोबाइल फोन,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.